दो शराब कारोबारियों के कब्जे से 26 लीटर देशी शराब जप्त

सिंगरौली।खुटार चौकी पुलिस ने गहिलरा स्थित ललमटिया चौराहे के समीप दबिश देते हुए अलग-अलग स्थानों से दुकान की आड़ में शराब की बिक्री कर रहे दो कारोबारियों को धर दबोचते हुए उनके कब्जे से 26 लीटर प्लेन मदिरा सहित अन्य शराब जप्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। उक्त कार्रवाई एसपी मो. यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन एवं एएसपी शिव कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा सीएसपी देवेश पाठक के मार्गदर्शन पर कार्रवाई किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल 5 जून को मुखबिरों के जरिये सूचना मिली की ग्राम गहिलरा ललमटिया चौराहे पर कुछ लोग अपनी दुकान के बाहर अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई कर ललमटिया चौराहे के पास दो अलग-अलग जगहों से 38 पाव देशी प्लेन मदिरा, 16 वीयर की बोतल , 18 वीयर के कैन कुल 26 लीटर शराब कीमती करीबन 6690 रुपये की शराब जप्त करते हुए कारोबारी प्रदीप सोनी पिता जनक सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गहिलरा एवं अतुल कुमार शर्मा पिता सीताशरण शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चितरवई कला के विरूद्ध भादवि की धारा 34 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है।
उक्त कार्रवाई उनि अभिषेक पाण्डेय, प्रआर अशोक प्रताप सिंह, दयाशंकर शर्मा, गणेश मीणा, राय सिंह, गुलाब सिंह,आर.मनीष पाण्डेय, सुमित अर्मा व दशरथ मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।



