Uncategorized

सेवा, समर्पण और जनकल्याण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने के लिए संकल्पित – बाबूलाल मरांडी

सीधी । भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 9 वर्षों में जनता के कल्याण के लिए और देश के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकानेक कार्यक्रम, योजनाएं एवं अद्भुत के साथ अकल्पनीय कार्य किए हैं। जिसके कारण देश का गौरव बड़ा है। देश का मान वैश्विक स्तर पर स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल भारत को महाशक्ति बनाने बाला रहा है।
उक्त आशय के विचार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित स्थानीय 7 इलेवन होटल में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती रीती पाठक, आयोजन समिति के संयोजक इंद्र सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं।
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे श्री मरांडी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ से इस वैश्विक महामारी से निपटने में सक्षम रहे। जहां पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के सामने घुटने टेक दिए थे वही वही भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नहीं दो दो स्वदेशी वैक्सीशन बनाकर जनता को निशुल्क उपलब्ध करवाई । केवल इतना ही रही वरन विश्व के अनेक देशों को निशुल्क कोविड की दवाई भी प्रदान क और यूरोप की आबादी से अधिक 80 करोड़ लोगों को हमने कई महीनों तक निशुल्क अनाज उपलब्ध कराया। कोई व्यक्ति भूखा ना रहे, इसके लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सुरक्षा के लिए अपने आपको झोंक दिया था।
मोदीजी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक साख


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन 9 वर्षों में दुनिया में भारत की शाक बड़ी है। पहले भारत जी 20 का सदस्य भी नहीं हुआ करता था, किंतु आज विश्व की महा शक्तियों की अध्यक्षता कर रहा है। यह 140 करोड़ देशवासियों के लिए गौरव का पल है। केवल इतना ही नहीं रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के तिरंगे की ताकत दुनिया ने देखी। जहां-जहां जिन बसों में तिरंगा लगा हुआ था वहां के लोगों ने युद्धविराम कर, उन बसों को सुरक्षित कॉरिडोर बनाकर रवाना किया। यह प्रधानमंत्री की अकल्पनीय ताकत को दर्शाता है।
अद्भुत कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 9 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, रक्षा और देश के संपूर्ण विकास के लिए सभी प्रकार के कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के पहले कुल 7 एम्स थे, किंतु पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल में 15 नए बनाए गए। इन 9 वर्षों के कार्यकाल में 74 हवाई अड्डे, 15 मेट्रो ट्रेन वाले शहर, स्वदेशी तकनीकी से 5G लॉन्च, ऑटोमोबाइल सेक्टर में पहले भारत सातवें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचा, 2014 के पहले भारत डिफेंस के क्षेत्र में दुनिया की ओर आंखें निहारता था, लेकिन आज भारत रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। रक्षा अनुसंधान की सामग्री तोपे आदि हम दुनिया को दे रहे हैं। भारत की सेटेलाइट तकनीकी का दुनिया लोहा मान रही है। विदेशों के उपग्रह आज भारत लांच कर रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति और राष्ट्रवाद का परिचायक है। आगामी दिनों में हर जिले में मेडिकल कॉलेज होगा।
सांस्कृतिक अभ्युदय
स्वाधीनता के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक अभ्युदय की ओर बढ़ रहा है। राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, महाकाल लोक इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है। आज भारत अपनी अलौकिक सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व करते हुए, उसे सजाने और संवारने भी लगा हुआ है। अपनी संसद अपना अभिमान उद्घाटित है।
भारत दुनिया के सामने दृढ़ता के साथ हुआ खड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दृढ़ता के साथ खड़ा हुआ है। पहले के प्रधानमंत्री गिड गिडिया करते थे, किंतु आज का भारत सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करके अपने दृढ़ता का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व की महा शक्तियों के सामने हाथ से हाथ और आंख में आंख डाल कर बात करता है। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आज हम दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं।
युवाओं को बनाया आत्मनर्भर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का युवा रोजगार देने वाला रोजगार निर्माता बन गया है। पहले का युवा नौकरी और केवल नौकरी के पीछे दौड़ता था, किंतु आज का युवा स्टार्टअप, मुद्रा योजना आदि के माध्यम से असंगठित क्षेत्रों में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए हजारों लोगों को रोजगार देने वाला बन गया है। जिसके कारण महंगाई दर और रोजगार दर में कमी आई है। जहां पूरी दुनिया कोरोना काल की महामारी के पश्चात मंदी के दौर से गुजर रही है, वहीं भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 7% जीडीपी हासिल करके दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। भारत के पड़ोसी देश कंगाली के दौर से गुजर रहे हैं, किन्तु भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मराडी ने कहा कि बीते 9 सालों में भारत ने गुलामी की बेडियाँ तोड़ी हैं। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री, प्रधानसेवक के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के सोचने के स्केल के ऊपर उठाया है। धारा 370 धाराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हुई और आतंकवाद पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक हुआ। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है। जहां पर जार्ज पंचम की मूर्ति थी आज यहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हैं। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वॉर मेमोरियल है। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन एकाउंट खोले उज्जवला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किये गये, देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई. 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि कालाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक गरीबों को घर दिए गए आवास निर्मित हुए है और हर घर में बिजली, पानी, गैस, शौचालय और आयुष्मान कार्ड पहुँचाया गया। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा की बीते 9 वर्षों में गरीबी एवं वचितों की सेवा करने वाला भारत बना है. नारी शक्ति को सबल देने वाला भारत बना है. युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है. शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी यह नया भारत है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।
पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे और आभार प्रदर्शन जिला सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीला सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, तुषार द्विवेदी, रामजी सिंह, जितेंद्र तिवारी, संदीप शर्मा, कौशलेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

भाजपा ने जताया शोक श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय 7 इलेवन होटल में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए आत्माओं की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की एवं पीड़ित परिवार जनों की इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं 2 मिनट का मौन रख रखा।
शोक श्रद्धांजलि पत्रकार वार्ता के पूर्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, लोक सभा सासंद श्री मती रीती पाठक, लोकसभा संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने घटना की जानकारी देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद आयोजित होने वाले फेस कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button