जिले भर में 12,13 एवं 14 जून को मनाया जायेगा अन्न उत्सव

सिंगरौली ।कलेक्टर अरूण परमार ने बताया कि जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में माह जून 2023 में अन्न
उत्सव का आयोजन 12, 13 एवं 14 जून 2023 को किया जायेगा। अन्न उत्सव के आयोजन उचित मूल्य दुकान पर नियुक्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहकर परिवारों को राशन का वितरण करना सुनिनिश्चित करायेगे । उन्होने कहा कि अन्न उत्सव अवधि में पात्र परिवारों को न्यूनतम 50प्रतिशत परिवारों को राशन वितरण कराया जाये। शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता खाद्यान्न सामग्री वितरण हेतु प्रत्येक दुकान पर पीओएस मशीन उपलब्ध एवं चालू हालत में हो यह सुनिश्चित किया जाये । उन्होने कहा खाद्य आपूर्ति अधिकारी माह जून 2023 के आवंटन अनुसार खाद्यान्न का प्रदाय उचित मूल्य दुकानों पर कराया कराये ।
उन्होने निर्देश दिया कि उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा उचित मूल्य दुकान पर अन्न उत्सव के आयोजन में स्थानीय
जनप्रतिनिधियों, सतर्कता समिति के सदस्यों एवं दीनदयाल अन्त्योदय समिति के सदस्यों की भी भागीदारी सुनिनिश्चित करे ।
प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा दुकान के अंतर्गत आने वाले पात्र परिवारों की ईकेवायसी, मोबाईल आधार सीडिंग तत्काल की जाये। पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा अन्न उत्सव के दौरान दुकान पर लगाई जाने वाली सूचनाओं, पीओएस मशीन से उदघोषणा, निशुल्क वितरण की पावती प्रदाय का सत्यापन सुनिश्चित करेगे । उचित मूल्य दुकान से पात्र परिवारों को उचित मूल्यो दुकान/पंचायत भवन आदि पर आमंत्रित कर जागरूकता अभियान के तहत की जाने वाली कार्यवाही यथा(दुकान पर लगाई जाने वाली सूचनाएं एवं पीओएस की उदघोषणा, मोबाइल सीडिंग, एसएमएस प्रेषण, पीओएस से पावती का प्रदाय) से अवगत कराना सुनिश्चित करेगे ।



