सिंगरौली विधायक ने किया भूमि पूजन,लाडली बहनों को स्वीकृतिपत्र वितरण

सिंगरौली ।विधायक सिंगरौली रामलल्लू बैस के द्वारा दिनांक 8 जून 2023 को ग्राम पंचायत चरगोड़ा में रेलवे लाइन से चरगोडा हायर सेकेंडरी स्कूल तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किये, जिसकी लम्बाई 2 किमी व लागत 185.25 लाख रूपये है।
ग्राम पंचायत गोभा में बलसोता मूनगहवा स्कूल से बेलदह आदिवासी बस्ती तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किये, जिसका लम्बाई 3 किमी व लागत 275.41 लाख रूपये है |
जहां पर विधायक अपने उदबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी साझा किये साथ ही अपने कार्यकाल के दौरान किये गए अनेक कार्यो को बताये कि किसी भी गांव में आने जाने के लिए मकड़ी के जाल के तरह
सड़क निर्माण करवाया हूं | आज इस सड़क निर्माण होने से ग्रामीण जनता एवं स्कूली बच्चो को आवागवन में सुविधा होगा।
इस अवसर पर साथ में सरपंच ग्राम पंचायत चरगोडा राम सिंह , सरपंच ग्राम पंचायत गोभा श्रीमती सुनीता बैस, जनपद सदस्य चरगोडा रामसयन बैस,मंडल अध्यक्ष एकतीस चंद बैस,उपसरपंच रामरक्षा गुर्जर व इमदाद बेग,रामबृज
चौरसिया,दीनबंधु बैस,शिवराम पनिका,कमलेश बैस,पवन सिंह, प्रहलाद प्रजापति ,भोलानाथ जायसवाल,रामानुग्रह बैस,नीरज चौबे,पीडब्लूडी से जेएल सिंह, सनाजय श्रीवास्तव,कांट्रेक्टर विनय सिंह एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे |
इसी तरह विधायक रामलल्लू बैस के द्वारा दिनांक 8 जून 2023 को ग्राम पंचायत गोभा में 894 व चरगोडा में 676 लाडली बहना योजना के तहत लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरण किये। अपने उद्बोधन में बताये कि मप्र में आप सबके लाडले भैया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आप सभी को लाडली बहना योजना के तहत अपने बहनों को स्वीकृति पत्र भेज कर बताये है 10 जून को आपके खाते में 1 हजार रूपये डालेंगे। इसी तरह हर महीने में अपने बहनों के खातो में डालते रहेंगे।जहां पर सभी लाडली बहनों के द्वारा अपने भईया एवं लाडले मुख्यमंत्री को धन्यवाद दी।इस अवसर पर साथ में सरपंच ग्राम पंचायत चरगोडा राम सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत गोभा श्रीमती सुनीता बैस, जनपद सदस्य चरगोडा रामसयन बैस,मंडल
अध्यक्ष एकतीस चंद बैस,उपसरपंच रामरक्षा गुर्जर व इमदाद बेग,रामबृज चौरसिया,दीनबंधु बैस,शिवराम पनिका,कमलेश बैस,पवन सिंह, प्रहलाद प्रजापति ,भोलानाथ जायसवाल,रामानुग्रह बैस,नीरज चौबे एवं सभी पत्र लाडली बहना
उपस्थित रही।



