Uncategorized

जन शिक्षण संस्थान मे खेल गतिविधियों का हुआ आयोजन

संस्थान की महिला प्रतिभागियों ने कैरम, चेस तथा चेयर रेस मे दिखाया अपना हुनर

सीधी।जी-20 के अंतर्गत आयोजित की जा रही गतिविधियों की श्रृंखला मे कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान सीधी द्वारा आज शुक्रवार को संस्थान के सभागार मे इंडोर खेल गतिविधियों मे कैरम, चेश तथा चेयर रेस का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान द्वारा संचालित पी.एम.के.वी.वाई. प्रशिक्षण के सिलाई तथा ब्यूटी कल्चर के प्रतिभागियों के साथ संस्थान के नियमित रूप से चल रहे प्रशिक्षण केन्द्रों के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक जय सिंह ने कहा कि खेल किसी भी व्यक्ति के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु बेहद अहम कड़ी है। शरीर को स्वास्थ्य रखने तथा दिन भर शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के साथ-साथ खेल मानसिक तनाव को कम करता है तथा हमारे मस्तिष्क का भी विकास होता है। अतः हम सभी को अपनी उम्र तथा जरूरत के अनुसार किसी न किसी खेल गतिविधि से हमेशा जोड़े रखना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे जी-20 समिट का आयोजन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उसी परिपेक्ष मे जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु 1 जून से 15 जून तक प्रत्येक दिवस कई तरह की गतिविधिया पूरे देश मे आयोजित की जा रही हैं।
इस खेल प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुये वरिष्ठ लेखाकार एवं समाजसेवी राम दयाल वर्मा ने कहा कि जनभागीदारी के अंतर्गत आयोजित की जा रही इस प्रकार की गतिविधियां वास्तव मे मंत्रालय की शानदार पहल है। इस तरह की गतिविधियों के आयोजन से प्रतिभागियों मे प्रतिस्पर्धा का सामना करने के साथ-साथ मिल जुल कर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। संस्थान द्वारा आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को अतिरिक्त सीखने को मिलेगा।
खेल गतिविधियों के आयोजन मे संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी बृजेन्द्र सिंह, सहायक कार्यक्रम अधिकारी राकेश सिंह, रेखा सिंह, शोभा सिंह, भारती पाण्डेय, ललिता पटेल, रामसुंदर साकेत, संतोष केवट, सतेन्द्र केवट, रविराज कोरी के अलावा संस्थान परिसर मे संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों की प्रशिक्षणार्थियों की भूमिका अहम रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button