Uncategorized

ग्राम पंचायत में लाडली बहना सेना के गठन पर हुई चर्चा

सीधी ।जिले के मझौली ब्लाक के ग्राम पंचायत देवरी में कलेक्टर के आदेश अनुसार विशेष ग्राम पंचायत ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
देवरी आदर्श ग्राम घोषित है ग्राम सभा में जनसेवा मित्र शक्ति तिवारी द्वारा महिलाओं को मिलने वाली लाडली बहना योजना के लाभ का सदुपयोग तथा लाडली बहना सेना के गठन के बारे में तथा लाडली बहना सेना का कार्य क्या होगा उसके बारे में समझाया गया। गांव के सरपंच रामजी कोल द्वारा महिलाओं को उनको मिलने वाले 1000 रूपए का सही से उपयोग और बच्चों के भरण-पोषण और शिक्षा, परिवार में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और इस योजना से महिला सशक्तिकरण की ओर एक अच्छा कदम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button