मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना,30 जोड़े बंधे शादी के बंधन में।

सीधी – मझौली मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपनी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी का खर्च उठाने की सहायता की जाती है इस योजना के तहत आवेदक को एक समान अंश निधि की सहायता दी जाती है जिसे शादी के खर्चों के लिए उपयोग किया जा सकता है यह धनराशि सीमा के रूप में निर्धारित होती है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मझौली द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ग्राम सोनवर्षा,ग्राम पंचायत नदहा के श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में 7 जून बुधवार को विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें 30 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सभी दूल्हों को सजाकर बारात निकाली गई और वर पक्ष के लोगों को मंडप स्थल पर पहुंचने का समय दिया गया इस योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत मझौली की ओर से विवाह के व्यवस्थापन की गई जिससे विवाह के संबंधित समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इससे विवाह करने वाले पंडितजी उपस्थित रहे जो संबंधित धर्म के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कराई। विवाह संपन्न कराने के बाद दूल्हा-दुल्हन को₹49000 का चेक वितरण किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में उपस्थित, जनपद पंचायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएस शैयाम जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे|



