Uncategorized

लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के पदों हेतु साक्षात्कार 17 जून को

सीधी-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की लीगल एड डिफेंस कांउसिल योजना 2022 के तहत जिला न्यायालय सीधी में 01 चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, 02 डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा 03 असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पद पर दो वर्ष की संविदा नियुक्ति के लिए साक्षात्कार जिला न्यायालय परिसर सीधी में दिनांक 17.06.2023 को प्रातः 08.45 बजे से साक्षात्कार समाप्त होने तक साक्षात्कार समिति द्वारा लिया जावेगा।

जिला न्यायाधीश तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती कविता दीप खरे ने बताया कि साक्षात्कार की सूचना हेतु जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर सूचना पत्र में साक्षात्कार तिथि, समय और स्थान की जानकारी चस्पा कराई गई हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय तथा जिला अभिभाषक संघ के सूचना पटल पर भी सूचना चस्पा की गई है। साक्षात्कार के लिए आवेदनकर्ता को पहचान पत्र एवं मूल दस्तावेज सहित दिनांक 17.06.2023 को समय प्रातः 08.45 बजे जिला न्यायालय परिसर सीधी में उपस्थित होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button