Uncategorized
मुख्यमंत्री कृषक ब्याज मॉफी योजना का कार्यक्रम 13 जून को
सीधी-मुख्यमंत्री कृषक ब्याज मॉफी योजना 2023 एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2021 एवं रबी 2021-22 हेतु पात्र कृषकों को सिंगल क्लिक के माध्यम से दावा राशि अंतरित करने के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा दिनांक 13.06.2023 को दोपहर 2 बजे से मोहनपुरा जिला राजगढ़ में केन्द्रीय रक्षामंत्री के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिला मुख्यालय स्तर पर अटल आडिटोरियम सीधी एवं प्रत्येक प्राथमिक सहकारी समिति मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में कृषक आनलाइन स्क्रीन या टेलीविजन के माध्यम से जुड़ेगे।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास संजय श्रीवास्तव ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करें।



