Uncategorized

प्रभारी मंत्री द्वारा गायक व लेखक अशोक पाण्डेय को किया सम्मानित

सिंगरौली। विगत दिनों लाडली बहना योजना के अंतर्गत दस जून को एक जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार पार्क में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली जिले के प्रभारी मंत्री वृजेन्द्र प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम में लाडली बहना योजना पर आधारित संगीत की भी प्रस्तुति जिले के सुप्रसिद्ध कलाकार अशोक पाण्डेय के द्वारा दी गयी।

साथ ही संस्कृति विभाग मप्र शासन के द्वारा आयोजित लाडली बहना गीत लेखन में मप्र में तृतीय स्थान प्राप्त होने पर प्रभारी मंत्री के द्वारा अशोक पाण्डेय के कार्यों की सराहना करते हुये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रीती पाठक, विधायक रामलल्लू वैस, कलेक्टर अरूण परमार, एसपी मो. यूसुफ कुरैशी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button