Uncategorized

सीएमएचओ द्वारा मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

सिंगरौली।  आज दिनांक 12 जून 2023 को मलेरिया निरोधक माह जून में जिले मे मलेरिया डेंगू रोग, कारण, उपचार एवं बचाव से संबंधित प्रचार-प्रसार करने हेतु मलेरिया जागरूकता रथ संवेदनशील ग्रामों की ओर रवाना किया गया। आगामी बरसात के मौसम मे मलेरिया के संक्रमण को फैलने से रोकने का संदेश लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. जैन ने मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मलेरिया रथ के माध्यम से जिले के मलेरिया प्रभावित ग्रामो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथही बुखार के मरीजों की आर.डी.के. किट द्वारा जॉच की जायेगी एवं उपचार किया जावेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. जैन ने कहा की मलेरिया रथ के माध्यम से हम ग्राम स्तर पर लोगो में मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे है ताकि लोग मलेरिया से बच सके जिससे जिले को 2030 तक मलेरिया मुक्त किया जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने कहा कि हम प्रयास कर रहे है कि बरसात के मौसम मे मलेरिया का ट्रान्समिशन न हो, इसके लिए मलेरिया एवं अन्य वाहक जनित रोग के बारे मे जानकारी जनमानस में होना बहुत आवष्यक है, क्यो कि अब हम मलेरिया उन्मूलन की ओर बढ़ रहे है। यह मलेरिया रथ दिनांक 12 जून 2023 से 22 जून 2023 तक निम्नलिखित ग्रामों में भ्रमण करेगा- बैढ़न शहरी क्षेत्र,चितरंगी, केकराई, बरदी, षिवपूर्वा, मोहगड़ी, गिरापान, दुअरा, बगदराकला, माड़ा ढेका, सुलियारी, छतौली, कचरा, पोडी , बड़कुड़, देवगॉव, नौडिहवा, मिषिरगवां, खुटार, करकोसा, कोयलखूंथ, गहिलरा, मानिकचौरा, जरौधी, बनौली, बाड़ीसीतूल, चितरबईकला, गडहरा, कर्सुआलाल, ओखरावल, नौढिया, रम्पा, कोटिया, नादो, पडरीराजा, बैरदह, बोदाखूटा, चितरंगी, सकरिया, रेहदा, आमाचुआ, करलो, ढिलरी, पिपरवान, बेलहवा, शेरवा, झगरौहा, , खैरा, मकरोहर, हटका, भाऊखांड़, भंवरखोह, मलगो, मूढी, मिठूल, झलरी, माड़ा, छतौली, सरौधा , बरगवां,डगा, गिधेर, खडौरा, लूटी, बंधा, पचुआर, निवास, पोखरा, सूदा, बूढ़ाडोल, गेरूई, सजहवा, खमनिया, क्योटली, दुअरा, माचीखूर्द, लालमाटी, बगदराखुर्द, अमिलहवा, बरका, सरई, महुली, सेमरहिया, पिपरी, सरर्राटोला, महुआगॉव, निगरी मे ग्राम स्तर पर मलेरिया रथ के माध्यम से लोगो को बताया जाएगा कि अपने घर व आस-पास कही भी पानी को इक्टठा न होने दे, टुटे-फुटे बर्तन, मटके, बोतले इत्यादि को उल्टा करके रखे, मच्छरदानी जरूर लगाए, मच्छर भगाने वाले उत्पाद जैसे कॉईल, फास्टकार्ड, क्रीम , स्प्रे, आदि का इस्तेमाल करे। अगर आपको बुखार आ रहा है तो 24 घण्टे के अन्दर आषा या नजदीकी स्वास्थ केन्द्र में अपने रक्त की जॉच कराए मलेरिया जानलेवा होसकता है अगर समय पर इलाज न मिले, इसलिए तुरंत अपनी मलेरिया की जॉच करवाए। मलेरिया रथ कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा मलेरिया से बचने का संदेश घर-घर पहुॅचाया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश जायशवाल डी.एस.ओ., सुधांशु मिश्रा डी.पी.एम., रमाकान्त द्विवेदी डी.ए.एम., संजय सिंह , विवेक सिह, डी.एन. माझी, जयपाल यादव, सुधा गुप्ता, आदिति प्रिया, अशोक पाव, ललिता गुप्ता, अखिलेश विश्वकर्मा, महेन्द्र कुमार सिंह टेकाम, तेजभान वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button