Uncategorized

मतदान केन्द्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर एवं एसपी ने ली संयुक्त बैठक

9 ग्राम पंचायतो में आज होगा मतदान

सिंगरौली। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2022-23 विकासखण्ड बैढन में प्रस्तावित कुल 39 मतदान केन्द्रो में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराये जाने के संबंध में दिनांक 12 जून 2023 को अरूण परमार, कलेक्टर जिला सिंगरौली एवं मो. यूसुफ कुरैशी पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली द्वारा रूस्तम जी पुलिस कॉन्फ्रेंस हाल में संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में डी.पी. वर्मन अपर कलेक्टर, ऋषि पवार, एसडीएम सिंगरौली, राजेश शुक्ला संयुक्त कलेक्टर, देवेश कुमार पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक, राजीव पाठक, एसडीओपी सिंगरौली, रमेश कोल तहसीलदार, प्रीती सिकरवार नायब तहसीलदार, निरीक्षक अरूण पाण्डेय, थाना प्रभारी बैढन, निरीक्षक यू.पी. सिंह, थाना प्रभारी मोरवा, निरीक्षक आर.पी. सिंह थाना प्रभारी बरगवॉ, निरीक्षक मनोज सोनी, उप निरीक्षक शीतला यादव, सूबेदार आशीष तिवारी उपस्थित रहे। अरूण परमार, कलेक्टर जिला सिंगरौली द्वारा बताया गया कि 09 ग्राम पंचायतो में दिनांक 13 जून 2023 को निर्वाचन होना है, जिसमें से कुल 39 मतदान केन्द्र है। सभी मतदान केन्द्रो को 04 जोन/सेक्टर क्षेत्र में विभाजित किया गया है (1-चिनगीटोला, 2- पोडी नौगई, 03- देवरी एवं 4- सोलंग) प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट एवं जोनल अधिकारी के रूप में प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। बैठक में निर्देशित किया गया है कि जोनल सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारी तथा पुलिस मोबाईल पार्टियां प्रत्येक मतदान केन्द्र का भ्रमण कर लें एवं परिलक्षित कमियों की पूर्ती कर लिया जावे।
मो. यूसुफ कुरैशी पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली द्वारा बताया गया कि मतदान केन्द्रो में पूर्व की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये कुल 39 मतदान केन्द्रो में से 24 मतदान केन्द्रो को संवेदनशील माना गया है, जिसमें अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित की गई है। कुल 09 पुलिस मोबाईल पार्टी एवं 10 क्यू.आर.टी की टीम बनाई गई है जो 24 घण्टे पूर्व से अपने निर्धारित क्षेत्र में निरंतर रूप से भ्रमण कर मतदान केन्द्रो की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जायेगा। परिलक्षित कमियों के संबंध में शीघ्र कन्ट्रोल रूम को अवगत करायेगे सम्पूर्ण चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पादित किये जाने हेतु 300 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव पूर्णतः भयमुक्त वातावरण में पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाते हुये शांतिपूर्वक संपन्न हो। सभी मतदान केन्द्रो की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। इस संबंध में निर्देश दिये गये है कि जोनल अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से प्रत्येक मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर लें।पुलिस अधीक्षक नें कहा कि संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर पुलिस सघन निगाह रखे एवं निरंतर रूप से पेट्रोलिंग की जावे। पुलिस अधीक्षक नें निर्वाचन कार्य में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को मतदान के दिन एवं मतदान के बाद क्या करना है एवं क्या नही करने के संबंध में उनके दायित्वों के बारे में अवगत कराते हुये आवश्यक निर्देश दिये गये।निर्वाचन कन्ट्रोल रूम- निर्वाचन कन्ट्रोल रूम का गठन किया गया है, जिनके द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र में लगे पुलिस अधिकारियों से जानकारी/रिपोर्ट प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करायेगे।

संवेदनशील मतदान केन्द्रो का किया गया भ्रमण-

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संवेदनशील मतदान केन्द्रो का भ्रमण किया गया। साथ ही पुलिस एवं राजस्व के अधिकारियों के द्वारा भी सभी मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर जायजा लिया गया एवं आवश्यकतानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button