Uncategorized

नशे की गोली व सिरप बेच रहे मेडिकल संचालको पर पुलिस ने की कार्यवाही

सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ.रविन्द्र वर्मा भापुसे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मेडिकल संचालको पर कार्यवाही की गई। पुलिस के अनुसार दिनांक 10 जून 2023 को शहर भ्रमण के दौरान कोतवाली पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई की हिमांशु मेडिकल स्टोर उत्तरी करोदिया का संचालक हिमांशु मिश्रा अपने मेडिकल के सामने अवैध नशीली सिरप एवं नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर मुखविर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही हेतु टीम को भेजा गया जो हिमांशु मेडिकल स्टोर के पास पहुचने पर देखा की एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग रहा है जिसे हमराह स्टॉफ के सहयोग से पकडा जाकर उसके दाहिने हाथ में रखे झोले की तलाशी ली गई तो उसमें कुछ नशीली कफ सिरप एवं नशीली टेबलेट मिली जिसमें कॉफसन सिरप 11 नग, स्पॉस्मो प्राक्सीवॉन प्लस कैप्सूल 10 पत्ते, अडस्पा प्रो 11 पत्ते एवं एड्जोलॉम 20 पत्ते मिली जिसके रखने व विक्रय के संबंध में आरोपी से वैध कागजात की मांग की गई जो आरोपी द्वारा प्रस्तुत न किये जाने पर आरोपी का उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 एवं 5/13 ड्रग्स कन्ट्रोल एक्ट के तहत अपराध पाये जाने पर अपराध कायम कर कॉफसन सिरप 11 नग, स्पॉस्मो प्राक्सीवॉन प्लस कैप्सूल 10 पत्ते, अडस्पा प्रो 11 पत्ते एवं एड्जोलॉम 20 पत्ते कीमती 6934 एवं 7000 रूपये नगद कुल कीमती 13934 रूपये गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की जा रही है। इसी तरह दिनांक 11 जून 2023 को कस्बा भ्रमण के दौरान कोतवाली पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई की विद्या मेडिकल स्टोर का संचालक अपने मेडिकल के सामने अवैध नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर मुखविर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही हेतु टीम को भेजा गया जो विद्या मेडिकल स्टोर के पास पहुचने पर देखा की एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा है जिसे हमराह स्टॉफ के सहयोग से पकडा जाकर उसके दाहिने हांथ रखी पॉलीथीन की तलाशी ली गई तो उसमें स्पॉस्मो प्राक्सीवॉन प्लस कैप्सूल 96 टेबलेट मिली जिसके रखने व विक्रय के संबंध में आरोपी से वैध कागजात की मॉग की गई जो आरोपी द्वारा प्रस्तुत न किये जाने पर आरोपी का उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 एवं 5/13 ड्रम्स कन्ट्रोल एक्ट के तहत अपराध पाये जाने पर अपराध कायम कर स्पॉस्मो प्राक्सीवॉन प्लस कैप्सूल 96 टेबलेट कीमती 882 रूपये गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दिनांक 11 जून 2023 को शहर भ्रमण के दौरान कोतवाली पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई की शिव मेडिकल स्टोर का संचालक रमेश गुप्ता अपने मेडिकल के सामने अवैध नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर मुखविर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही हेतु टीम को भेजा गया जो शिव मेडिकल स्टोर के पास पहुचने पर देखा की एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा है जिसे हमराह स्टॉफ के सहयोग से पकडा जाकर उसके दाहिने हाथ में रखे झोले की तलाशी ली गई तो उसमें कुछ अवैध नशीली टेबलेट एल्प्रा 38 पत्ते मिली जिसके रखने व विक्रय के संबंध में आरोपी से वैध कागजात की मॉग की गई जो आरोपी द्वारा प्रस्तुत न किये जाने पर आरोपी का उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 एवं 5/13 ड्रम्स कन्ट्रोल एक्ट के तहत अपराध पाये जाने पर अपराध कायम कर एल्प्रा 38 पत्ते कीमती 269 रूपये गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की जा रही है।उपर्युक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button