350 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरफ के साथ आरोपी सीधी पुलिस की गिरफ्त में

सीधी । पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ.रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 350 शीशी नशीली सिरफ कीमती 52500, 12 हजार नगद, 2 नग मोबाईल कीमती 6 हजार 70 हजार रूपये जप्त करते हुये 01 आरोपी को गिरफ्तार किया ।
पुलिस के अनुसार दिनांक 11 जून 2023 को थाना रामपुर नैकिन पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम लढौटा़ में एक व्यक्ति अपने खपडैल घर में सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ ऑनरेक्स सिरफ़ विक्रय हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर को मुखविर के बताये जगह पर रेड कार्यवाही हेतु टीम को भेजा गया जो टीम द्वारा मुखविर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान संदेही पुलिस को देखकर सफेद बोरी में रखे सामान को फेककर भागने लगा जिसको टीम के सहयोग से घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत के बाद पकडा जाकर उसके कब्जे से 2 सफेद रंग की बोरी में 350 शीशी आनरेक्स कफ सिरप मिली जिसके रखने व विक्रय के संबंध में आरोपी से वैध कागजात की मांग की गई जो आरोपी द्वारा प्रस्तुत न किये जाने पर आरोपी का उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22, 27(ए), 29, 43 एवं 5/13 ड्रम्स कन्ट्रोल एक्ट के तहत अपराध पाये जाने पर अपराध कायम कर 350 नग अवैध कोरेक्स कीमती 52500, 12000 नगद एवं 2 नग मोबाईल कीमती 6 हजार कुल कीमती 70500 रूपये गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर पूंछताछ की जा रही है। उपर्युक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम की सराहनीय भूमिका रही ।



