पंचतत्व में विलीन हुए शिक्षक अरूण टांडिया

जिला पंचायत,सदस्य जनपद अध्यक्ष समेत नेता हुए दाह संस्कार में शामिल
सीधी। जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत सीएम राइज विद्यालय में पदस्थ शिक्षक पंचतत्व में विलीन हो गये।बता दें पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेषमणि प्रसाद के सबसे बड़े पुत्र अरुण टांड़िया का सोमवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से अचानक दुखद निधन हो गया था। 50 वर्षीय अरुण पेशे से शिक्षक थे जो सीएम राइज विद्यालय में अध्यापन कार्य कर रहे थे। जिनकी ड्यूटी पीरियड में ही अचानक तबीयत खराब हुई और कुसमी हॉस्पिटल पहुंचते ही उनका निधन हो गया था। छोटे भाई एवं परिवार से कई किलो मीटर दूर होने के कारण दाह संस्कार मंगलवार को उनके गृह ग्राम कुसमी में किया गया। बड़े पुत्र ने मुखग्नि दी।दाह संस्कार कार्यक्रम में कुसमी के जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, कुसमी जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह पूर्व विधायक प्रत्याशी तिलकराज सिंह आनंद सिंह ददुआ केके सिंह, प्राचार्य पीपी सिंह समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता शंभू गुप्ता ग्राम पंचायत कुसमी कोडार एवं भगवार कुसमी के सरपंच,पास के कांग्रेस कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में गांव के लोग दाह संस्कार में शामिल हुए एवं शोक संवेदना व्यक्त किया।



