स्पीड लेजर गन एवं इंटरसेप्टर व्हीकल से ओव्हरस्पीड वाहन रखी जा रही नजर

यातायात पुलिस ने कार्यवाही कर वसूले 52 हजार रूपये समन शुल्क
सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रवीन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले
एवं उप पुलिस अधीक्षक सीधी नारायण सिंह कुमरे के कुशल निर्देशन में तथा थाना प्रभारी उनि डीडी सिंह के नेतृत्व में दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से ओव्हरस्पीड चलने वाले वाहन चालको पर यातायात पुलिस सीधी की पैनी नजर-ओव्हरस्पीड वाहनों की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाये होती रहती है जिसको रोकने व सुगम यातायात के लिये यातायात पुलिस द्वारा रोड में ओव्हरस्पीड से चलने वाले वाहनो पर स्पीड लेजर गन एवं इन्टरसेप्टर व्हीकल से नजर रख रही है। यदि आप अपने वाहन को ओव्हरस्पीड में चला रहे है तो आप पर चलानी कार्यवाही की जावेगी इसलिये आप अपने वाहनो को स्पीड लिमिट में चलाये, नही तो आप के मोबाइल में ओव्हरस्पीड वाहन चलाने का चालान का मैसेज आ सकता है। यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर स्पीड लेजर गन एवं इन्टरसेप्टर व्हीकल का प्रयोग कर ओव्हर स्पीड में चलने वाले वाहन (बस, हाइवा, कार, टैक्सी) आदि कुल 37 वाहनों पर 52,000 रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया है। साथ ही शेष वाहन चालको से यातायात जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहनों के सभी दस्तावेज तैयार कर चलने हेतु प्रेरित किया गया।



