Uncategorized

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एनसीएल के ककरी क्षेत्र ने लगाया शिविर

सिंगरौली-गुरुवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के ककरी क्षेत्र ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मेडिकल टीम , जिला चिकित्सालय के सहयोग से ककरी डिस्पेंसरी में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया । इस दौरान बड़ी संख्या परियोजना कर्मियों, श्रमिक संघ प्रतिनिधियों द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर ककरी क्षेत्र के विभिन्न कर्मी, एरिया मेडिकल ऑफिसर एवं उनकी टीम उपस्थित रही। गौरतलब है कि सुरक्षित रक्त के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रक्त दाताओं को उनके स्वैच्छिक जीवन रक्षक रक्त के उपहार के लिए धन्यवाद देने के उद्देश्य विश्व भर में रक्तदान दिवस आयोजित किया जाता है। ककरी क्षेत्र द्वारा समय समय पर आस पास के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button