Uncategorized

विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीधी-13 जून 2023 को प्रांतीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ भोपाल एवं अन्य विद्युत मंडल पेंशनरों के आह्वान पर 1 दिन का धरना प्रदर्शन ने शामिल होने के लिए भीमसेन सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ प्रभारी सीधी एवं शहडोल के मार्गदर्शन पर सीधी से 22 नंबर विद्युत पेंशनर सिंगरौली से सात नंबर विद्युत पेंशनर शहडोल उमरिया एवं अनूपपुर से 50 नंबर विद्युत पेंशनर भोपाल अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन एवं रैली में भाग लिए विद्युत पेंशनर की मुख्य मांग पेंशन की गारंटी जिसको मध्यप्रदेश शासन अपने अधीनस्थ लेकर ट्रेजरी से भुगतान कराने धारा 49 को विलोपित करने केंद्र जैसे ही महंगाई भत्ता आदेश जारी करती है तुरंत महागाई भत्ता आदेश जारी करने एवं अन्य मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल को रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने की कार्रवाई की गई विशाल गर्मी एवं तापमान अत्यधिक होने के बावजूद भी ज्यादा से ज्यादा विद्युत पेंशनर उपस्थित हुए माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल के प्रवास के कारण उनके निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा गया माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में सभी मांगों को विशेष रूप से सुना गया तथा अधिकारियों की बैठक हेतु आश्वासन दिया गया। विद्युत पेंशनर यह चाहते हैं कि कंपनियों से पेंशन भुगतान में असुविधा हो रही है इसलिए मध्यप्रदेश शासन कंपनियों से पेंशन की राशि लेकर ट्रेजरी से भुगतान कराने का कष्ट करें साथ ही यह भी अवगत कराया गया है कि उक्त मांगों के संबंध में जुलाई 2023 के पूर्व बैठक बुलाई जाकर निर्णय दिया जाए यदि यह संभव नहीं होगा तो आंदोलन की कार्रवाई की जाएगी संघ की की ओर से 5 सदस्य टीम को बुलाए जाने पर अशोक कुमार गुप्ता, बी.के.एस. परिहार, लोकेश श्रीवास्तव, पी.आर. साहू एवं आर.के. शर्मा ने निजी सचिव संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री महोदय राजगढ़ गए हुए थे अतः उनके निजी सहायक संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया और उन्हें विद्युत पेंशनर्स की प्रमुख मांगों से अवगत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button