Uncategorized

पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में बस स्टैंड बैढ़न में सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्थान के सदस्य एवं प्रधान आरक्षक आशीष बागरी आरक्षक धर्मेंद्र सिंह, प्रतीक जाट एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्यों द्वारा की गई जिसमें उनके द्वारा नशे के कुप्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई और नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त संस्थान प्रमुख द्वारा उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जागृत किया गया।

नशा मुक्ति अभियान के विषय में सूबेदार आशीष तिवारी ने बताते हुए कहा कि,
हमारे देश का उज्जवल भविष्य युवाओं पर टिका होता है। अगर देश की युवा पीढ़ी ही गलत रास्ते में तो निश्चित ही उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। हमारे देश का युवा वर्ग को जिन्दगी के हर जीने की इच्छा होती है। युवा वर्ग नशे को अपनी शान समझते है। वे शराब, गुटखा, तम्बाकू बीड़ी का नशा करते है। उनकी पार्टी नशे के बगैर अधूरी है। आजकल के हमारे युवा को और कई व्यस्क सिगरेट या शराब का सेवन करते हुए दिखाई देते हैं। उन्हें यह समझ नहीं आता की किसी भी प्रकार उनके लिए आगे चलकर हानिकारक और जानलेवा साबित हो सकता है। आजकल युवा वर्ग के लिए फैशन बन गया है, यह उनके लिए अमृत के समान बन चुका है। सिगरेट के पैकेट्स पर नो स्मोकिंग लिखा रहता है, फिर कम उम्र के लड़की और लड़के इसका भरपूर सेवन करते है। धूम्रपान या शराब का सेवन स्वस्थ हानिकारक होता है। तम्बाकू, खैनी और गुटखा से माउथ कैंसर हो जाता है। कई सार्वजनिक जगहों करना मना होता है, मगर कुछ लोग किसी की सुनते नहीं है। उनको सिर्फ अपने मन की करनी होती है। सब करने में उनको एक अलग ही आनंद की प्राप्ति होती है, लेकिन उनको यह नहीं पता है कि यह कितना हानिकारक सिद्ध हो सकता है।नशा
को दूर करने के लिए हम सभी को आगें आकर तोड़ने के लिए प्रयास करना चाहिए और जागरूक रहना चाहिए। स्वयं जागरूक रहकर अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
अभियान अंतर्गत लगभग 300 से अधिक लोगों को एकत्रित कर जागरूक किया गया। लोगों ने विश्वास चला कि वे लोग नशे के प्रभाव से दूर रहेंगे, स्वयं जागरूक होंगे घर में भी जागरूक करेंगे एवं पास पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करेंगे। साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने समाज में फैली इस नशे की कुरीति से लड़ने का विश्वास दिलाया एवं शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button