वार्ड क्रमांक 38 में हो रहे घटिया डामरीकरण रोड को कमिश्नर लिया संज्ञान, लगाई फटकार, निर्माण कार्य में हुआ सुधार

सिंगरौली। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 38 के जमुआ में 31 लाख 50 हजार रुपए की लागत से 900 मीटर रोड का डामरीकरण चल रहा था जिसकी शिकायत पार्षद ने कमिश्नर से किया और कमिश्नर पवन सिंह ने मामले को संज्ञान में लेकर कमिश्नर तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और लापरवाही पर सब इंजीनियर और ठेकेदार को भी फटकार लगाई उसके बाद से कार्य में सुधार हुआ और पार्षद सहित जनता ने कमिश्नर का आभार व्यक्त किया।
नगर निगम में कमिश्नर के आते ही कोटेशन बंद होने के बाद से कई ठेकेदार एवं अधिकारियों में हड़कंप मच गया उसके बाद निर्माण कार्य में घटिया कार्य करके पैसे का बंदरबांट करने का प्लान तैयार होने लगा था जैसे ही इसकी खबर कमिश्नर को लगी मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते देखे गए और ठेकेदार सहित सब इंजीनियर को फटकार भी लगाई और अच्छे कार्य करने की नसीहत भी दिया।
इस चिलचिलाती धूप में कमिश्नर वार्ड 38 में पहुंचकर चल रहे रोड निर्माण को मौके पर जाकर देखा रोड के डामरीकरण में हो रहे गड़बड़ी को ठीक करवाया उससे रहवासियों में भी संदेश गया कि अब जो भी कार्य होगा अच्छा होगा।



