रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता संपन्न

सीधी-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीधी जिले के पांचों ब्लॉक में अलग अलग प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसी तारतम्य में सीधी जिले की क्विज प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में आयोजित की गई जिसमें इस ब्लॉक से 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कार्यक्रम के अंत में की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी द्वितीय स्थान शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमरिया तथा तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर विद्यालय सीधी खुर्द रही। प्रथम स्थान प्राप्त स्कूल के प्रतिभागियों को प्रति विद्यार्थी 2500 रुपए तथा द्वितीय स्थान प्राप्त स्कूल के प्रतिभागी को ₹ 2000 और तृतीय स्थान प्राप्त स्कूल के प्रति भागी को प्रति विद्यार्थी 1500 रुपए प्रदान किए गए। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी डॉ प्रेम लाल मिश्रा द्वारा किया गया। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 4 जुलाई को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा जो उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में आयोजित किया जाएगा। समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस.एन. त्रिपाठी, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर राम नागर, नील चौधरी तथा यूबीआई के एलडीएम जगमोहन और जिला क्विज मास्टर वीरेंद्र सिंह बघेल उपस्थित रहे।



