Uncategorized

एनसीएल में “स्वच्छता पखवाड़ा 2023” का हुआ शुभारंभ

सिंगरौली-शुक्रवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में “स्वच्छता पखवाड़ा 2023” का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एनसीएल कर्मियों ने अपने आस-पास के क्षेत्र मे स्वच्छता रखने , स्वच्छता के प्रति सजग रहने हेतु स्वच्छता शपथ ग्रहण की । एनसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 30 जून 2023 तक मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत कंपनी में स्वच्छता जागरूकता से संबन्धित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे एकल प्लास्टिक की रोकथाम के लिए जूट बैग का वितरण, स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, प्लास्टिक, चिकत्सालय एवं आस पास के क्षेत्र और कार्यालय एवं आवासीय परिसर की साफ सफाई एवं जागरूकता, स्वच्छता संबंधी विषयों पर निबंध लेखन , प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता , पौधरोपण , इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। एनसीएल मुख्यालय में इस अवसर पर सीएमडी एनसीएल भोला सिंह , निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) जितेंद्र मालिक, कंपनी जेसीसी सदस्य , विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे ।एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ. अनिंद्य सिन्हा ने अमलोरी परियोजना में स्वच्छता शपथ ग्रहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनसीएल की सभी परियोजनाओं व इकाइयों में स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज किया एवं गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा हर वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है जिसके अंतर्गत साफ सफाई संबंधी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button