Uncategorized

दूसरी बार चुरहट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने विनोद

सीधी। जिले के जेएमएफसी न्यायालय चुरहट में अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान कराया गया। मतदान उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी जय सिंह बाघेल की उपस्थिति में मतो की गणना कराई गई जिसमें अध्यक्ष पद पर दूसरी बार अधिवक्ता विनोद सिंह चुरहट न्यायालय के अधिवक्ता संघ अध्यक्ष घोषित किये गए। इसी तरह उपाध्यक्ष के पद पर रमेश सिंह व सचिव ब्रम्हर्षि पाण्डेय बने। इसके अलावा सह सचिव दयाशंकर गुप्ता,कोषाध्यक्ष सविता श्रीवास्तव,पुस्तकाध्यक्ष हेमराज पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए है। बता दें कि चुरहट अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर काफी उहा पोह की स्थिति बनी हुई थी। जहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी पर भी पारदर्शिता पूर्ण चुनाव को लेकर सवाल खड़े किये गए थे जिस पर राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा पहले तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ती की गई फिर परीक्षण उपरांत निरस्त कर दी गई। वहीं अंतिम समय में बतौर पयर्वेक्षक अधिवक्ता कृष्णकुमार सिंह को नियुक्त किया गया। जिनके देखरेख में यह चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुरहट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें विनोद सिंह को 38 मत,लालमणि पटेल 27,राजमणि शुक्ला 22 एवं भगवान प्रसाद द्विवेदी को 18 मत मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने थे जिसमें रमेश सिंह को 64 व पन्नालाल सोनी को 41 मत मिले है। इसके अलावा सचिव पद को लेकर भी यहां अच्छा खासा घमासान मचा रहा जहां ब्रम्हर्षि पाण्डेय को 53,सत्यप्रकाश मिश्रा को 31 व रामलखन पटेल को 20 मत मिले है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button