Uncategorized

विकासखंड स्तरीय अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजनजिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 4 जुलाई को

सीधी- भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों हेतु अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का आयोजन करवाया जा रहा है। उक्त प्रश्नोत्तरी विकासखंड स्तर से प्रारम्भ हो राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त होगी। प्रश्नोत्तरी का प्रथम चरण विकासखंड स्तर पर 16 जून को सीधी जिले के समस्त विकासखंडों में एक साथ गणमान्य जनों की उपस्थिति में जिला शिक्षा विभाग की सहायता से आयोजित करवाया गया। प्रश्नोत्तरी आरबीआई के अधिकारी राम नागर और नील चैधरी तथा जिले के एलडीएम जगमोहन और यूनियन बैंक के अधिकारियों द्वारा समपन्न करवाई गई, जिसमें कि वित्तीय साक्षरता, भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकिंग प्रणाली, जी-20 आदि से संबन्धित प्रश्न पूछे गए। विकासखंड स्तर में सीधी विकासखंड से मयंक प्रताप सिंह और दिव्यांशु तिवारी, सिहावल विकासखंड से रोहित पटेल और सरस्वती पटेल, मझौली विकासखंड से कृष्णा गुप्ता और आयुष साहु, कुसमी विकासखण्ड से अमन पाण्डेय और अंजलि सिंह, रामपुर नैकिन से श्रुति पाण्डेय और वर्षा गुप्ता द्वारा प्रथम स्थान हासिल किया गया। प्रश्नोत्तरी का जिला स्तर 4 जुलाई 2023 को उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में आयोजित करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button