सिंगरौली में हो आयोजित हो रहा प्रदेशस्तरीय कबड्डी का महामुकाबला

52 जिलो की 63 कबड्डी टीमें ले रही भाग
सिंगरौली। ऊर्जाधानी के नाम से विख्यात सिंगरौली जिले को इस बार प्रदेशस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार शाम को हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 52 जिलों की 70 टीम अपना दम दिखा रही हैं। राज्यस्तरीय कबडडी प्रतियोगिता के पहले दिन कुल नौ मैच हुये जिसमें दर्शकों ने खूब तालियां बजायी।
पहला मुकाबला भोपाल और सागर के वीच पहला मुकाबला हुआ जिसमें भोपाल 49 और सागर का 26 अंक रहा जिसमें पहले मुकाबले में भोपाल 23 अंक लेकर विजई रही। दूसरा मुकाबला सीधी और मंदसौर जिले के वीच दूसरा मुकाबला हुआ जिसमें सीधी का 42 अंक रहा और मंदसौर का 7 अंक रहा इस तरह से सीधी जिला 35 अंक लेकर विजई रहा। तीसरा मुकाबला हुआ सतना कारपोरेशन और निवाड़ी के वीच हुआ जिसमें सतना ने 48 अंक और निवाड़ी जिला को 27 अंक मिला सतना 21 अंक बढत लेकर विजय श्री प्राप्त की । चौथा मुकाबला जबलपुर और दतिया जिले के वीच हुआ ।मुकाबले में जबलपुर को 32 और दतिया जिले को मिले 13 अंक पाकर जबलपुर ने विजय हासिल की।
प्रतियोगिता का पाँचवा मुकाबला जबलपुर कारपोरेशन और इंदौर के बीच हुआ जिसमें जबलपुर को 28 और इन्दौर को 26 अंक मिले ।इस तरह से जबलपुर कारपोरेशन 2 की बढ़त लेकर विजय हासिल की। इसी प्रकार छठवें मुकाबले में देवास कारपोरेशन और रीवा कारपोरेशन आमने-सामने रहे जिसमें देवास को 33 और रीवा को 30 अंक मिला जिसमें देवास 3 अंको से विजयी हुआ। सातवां मुकाबला सिवनी और मुरैना कारपोरेशन के बीच मुकाबला हुआ जिसमे सिवनी को 20 अंक और मुरैना को 14 अंक मिले ।इस तरह से सिवनी जिला 6 अंको से विजय हासिल की। वहीं प्रतियोगिता का आठवां मुकाबला हरदा जिला और सिवनी जिले के बीच हुए ।मुकाबले में हरदा के 34 और सिवनी जिले का 17 अंक रहा ।इस तरह से हरदा जिला 17 अंको से विजई रहा। पहले दिन का अंतिम और नौवा मुकाबला खण्डवा और खरगोन जिले के बीच हुआ ।आखिरी मुकाबला जिसमें खंडवा जिले को 37 अंक तो खरगोन को 30 अंक मिले ।इस तरह से खंडवा जिला 7 अंको के साथ विजय प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य संरक्षक शीर्ष कांत देव सिंह ,अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह , वरिष्ट उपाध्यक्ष ड़ा विनोद राय ,अमित राज , विनोद सिंह ,सुजीत सिंह , सचिव पंकज सिंह ,सह सचिव सुखचैन शुक्ला , राम सजीवन साह , सदस्य राकेश मिश्रा इत्यादी लोग शामिल रहे। प्रतियोगिता में सिंगरौली कारपोरेशन एरिया कबडडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भरपुर सहयोग किया जिसमें संरक्षक डॉ. डीके मिश्रा ,अध्यक्ष एसडी सिंह ,अमित कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,नटवर दास अग्रवाल कोषाध्यक्ष ,सह सचिव प्रदीप कछवाहा , उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र वैश्य , सन्तोष सोनी , अनुराग भारतीय , सचिव विनोद राय , सुखचैन शुक्ला , सुनील जायसवाल मीडिया प्रभारी ,ऋषि सिंह कार्यकारिणी सदस्य , रविनन्दन सिंह , अतुल मिश्रा , रमेश दुवे , रिंकु देवी शाह , अर्पित गुप्ता इत्यादि लोग शामिल रहे।



