Uncategorized

अभिमन्यू अभियान में महिला संबंधी अपराधों के प्रति पुरूषों को किया जा रहा जागरूक

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान ”अभिमन्यु” के तहत पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन लगातार जन जागरूकता अभियान के आयोजन किये जा रहे है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पुरुषों/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिला/बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।
इसी क्रम में अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों गोरबी, बस स्टैंड बैढ़न, बैढ़न बाजार, विंध्यनगर, नवानगर, देवसर, चितरंगी में अभिमन्यु शुभंकर के कट आउट लगाकर उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित शपथ दिलाई गई कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं “अभिमन्यु” समाज में व्यापक नशा, दहेज प्रथा, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद, जैसी कुरीतियों के चक्रव्यूह को तोडूंगा और पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक समाज का निर्माण करूंगा । साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार प्रसार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button