Uncategorized

तलवार दिखाकर लोगो के मन में भय पैदा करने वाले आरोपी के विरुद्ध हुई कार्यवाही

सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं अनुविभागीय अधिकारी चुरहट विवेक गौतम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चुरहट पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चुरहट पुलिस द्वारा अवैध हथियार (तलवार) दिखा कर लोगो के मन में भय पैदा करने वाले के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस के अनुसार

थाना चुरहट को दिनांक 15 जून 23 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चुरहट बाजार झदवा देवी मंदिर के पास एक व्यक्ति नंगी तलवार लिये भाज रहा है जिससे लोग भयभीत हो रहे है । थाना प्रभारी चुरहट द्वारा सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु एक टीम को रवाना किया गया। टीम द्वारा सूचना की तस्दीक कर मौके मे पहुचकर देखा कि एक व्यक्ति नंगी तलवार लिये भाज रहा है तथा लोग भाग रहे है। उसे मौके पकड़कर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मुकेश उर्फ छोटू केवट पिता रमेश केवट उम्र 30 वर्ष निवासी केवटान मोहल्ला वार्ड 04 चुरहट का होना बताया। तब उसे नंगी तलवार रखने के संबंध मे वैध कागजात पेश करने को कहा गया जो नही होना बताया। आरोपी का यह कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 25बी आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने से अपराध कायम कर आरोपी के कब्जे से तलवार जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, प्रआर नितेश प्रजापति का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button