एन.सी.एल. अमलोरी ने कटौली एवं खजूरी मे लगाया पोषण शिविर

सिंगरौली।गुरुवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अमलोरी क्षेत्र ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत “आज़ादी के अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत कटौली एवं खजूरी मे नि:शुल्क पोषण शिविर का आयोजन किया । शिविर के दौरान आंगनबाड़ी के माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं एवं कुपोषित व अति कुपोषित चिन्हित बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार गुड़, चना, प्रोटीन पावडर एवं आवश्यक औषधि कैल्शियम , आयरन की गोली इत्यादि का वितरण किया गया । इसके साथ ही सीएचओ सुश्री निकिता पनिका द्वारा उपस्थित सभी को वितरित समग्री के उपयोग की विधि की जानकारी भी दी गयी । इस अवसर पर कुल 80 महिलाएं एवं बच्चे लाभान्वित हुए । इस कार्यक्रम में सीएसआर टीम अमलोरी , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय सरपंच उपस्थित रहे । गौरतलब है कि अमलोरी क्षेत्र द्वारा समय समय पर पोषण शिविर , शिक्षा , स्वास्थ्य , कौशल विकास , महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है ।



