Uncategorized

आजीविका मिशन द्वारा डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए शिविर का आयोजन

सीधी ।आजादी के अमृत महोत्सव (केएम 2.0) के अंतर्गत आजीविका मिशन विकासखंड सिहावल के द्वारा 16 जून 2023 को ग्राम पंचायत खड़बड़ा में डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के संचालन में आजीविका मिशन के कर्मचारियों द्वारा डिजिटल लेन देन के बारे में विस्तार से बताया गया I ग्राम पंचायत खड़बड़ा से बी.सी.सखी श्रीमती आरती विश्वकर्मा के द्वारा स्वयं का परिचय देते हुए बीसी सखी के कार्यों के बारे में ग्रामीण जनों और उपस्थित सभी दीदियों को बताया गया।डिजिटल लेन देन की समझ और सुझाव से संबंधित जानकारी समूह की दीदियों और ग्रामीणजनो के साथ साझा करने का कार्य किया गया। शिविर में बी.सी.सखी के कार्यों के बारे में सभी को अवगत करवाया गया। सभी को डिजिटल लेन देन और आनलाइन फ्रॉड से कैसे बचें , सम्बंधित जानकारी दी गई l बी.सी.सखी डिजिटल लेन देन कैसे बढ़ाये से सम्बंधित जानकारी दी गई। इस माह से लाड़ली बहना योजना से बी.सी.सखी कैसे अपने ट्रांसेक्शन बढ़ा सकती है बताया गया।
साथ में वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना में पंजीयन करवाने के लिए सभी को समझाया गया। इस प्रकार से आज के शिविर में वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन देन पर ग्रामीणजनो की समझ एवम जागरूकता को बढ़ावा देना तथा विभिन्न प्रकार से ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए सुझाव एवं जानकारी दी गई। आजीविका मिशन से अमृत लाल प्रजापति बीसीएफआई एवं सहायक विकासखंड प्रबंधक विनोद कुशवाहा शिविर में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button