Uncategorized
एनसीएल के बीना क्षेत्र ने बच्चों में बांटे स्कूल बैग

सिंगरौली।शुक्रवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के बीना क्षेत्र ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया। गर्मी की छुट्टियाँ समाप्त होने के बाद स्कूल दोबारा खुल रहे हैं और उनकी पढ़ाई शुरू होगी। इसी दिशा में बीना क्षेत्र ने बच्चों की जरूरत के अनुरूप 200 स्कूल बैग का वितरण किया है जिससे छुट्टियों के बाद स्कूल जाने को लेकर बच्चों में उत्साहवर्धन देखा गया। इस अवसर पर इस अवसर पर बीना क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी (कार्मिक), नोडल अधिकारी सीएसआर एवं अन्य उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा सिंगरौली व सोनभद्र परिक्षेत्र में शिक्षा की दिशा में स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना, स्कूल में लाइब्रेरी की व्यवस्था, आधारभूत संरचना का विकास जैसे बड़े पैमाने पर कार्य किए गए हैं।



