Uncategorized

सीधी विधायक के प्रयासों से मिले विद्युत अधोसंरचना के लिए साढ़े 13 करोड़

क्षेत्र वासियों को समस्याओं से मिलेगी मिली निजात
सीधी। विधायक केदारनाथ शुक्ल के प्रयासों से सीधी विधानसभा के विकास में एक और उपलब्धि शामिल हो गई है। लंबे समय से विद्युत समस्या को लेकर चली आ रही अड़चनो पर जल्द ही विराम लगेगा। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विधायक केदारनाथ शुक्ल की मांगों की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा प्रदेश के विद्युत अधोसंरचना के सुदृढीकरण, नवीनीकरण एवं विद्युत हानियों में कमी लाने हेतु रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के माध्यम से विभिन्न कार्यों को दो चरणों में विभाजित किया गया है। जिनमें प्रथम चरण के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है एवं द्वितीय चरण के प्रस्तावित कार्यों पर स्वीकृति अपेक्षित है। उक्त कार्यों में से सीधी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 के अंतर्गत प्रथम चरण में रूपए 8.22 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए हैं जबकि द्वितीय चरण में रूपए 5.28 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं। इस प्रकार सीधी विधानसभा क्षेत्र में कुल रूपए 13.50 करोड़ के कार्य संपादित होंगे।

अधोसंरचना से होगे 2.22 करोड़ के कार्य-

सीधी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत विद्युत अधोसंरचना के प्रस्तावित कार्यो की मंजूरी मिल गई है। मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सीधी विधायक पं. केदारनाथ शुक्ल के पत्र पर कार्रवाई करते हुए राशि आवंटित की है। मंत्री के पत्र अनुसार विधानसभा 77 अन्तर्गत विद्युत अधोसंरचना के कार्य के लिए 2.22 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है। बता दें कि यह कार्य सम्पन्न हो जाने से विद्युत विभाग की बहुत सारी समस्याओं से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button