पुलिस के अवैध कारोबारियों के खिलाफ मुहिम जारी,

सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली यूसुफ कुरैशी द्वारा भू माफिया ,रेत माफिया,जुआं, शराब कारोबारियों/अपराधियों की धर पकड़ के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गत रात्रि पेट्रोलिंग (रात्रि गस्त) के दौरान अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोनी के चुन्नइया नाला से रेत चोरी कर ट्रेक्टर ट्राली में लोड किये जा रहे है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर एक व्यक्ति रेत लोड कर रहा था जिसे पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर ग्राम सरई मेन रोड मे पकड़ा गया पूछ ताछ मे आरोपी अरविन्द्र कुमार जायसवाल पिता स्व. युधिष्ठिर जायसवाल उम्र 26 वर्ष सा0 सरई थाना सरई को रेत लोडेड ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 379,414 भा0द0वि0 4 / 21 खान खनिज अधि के तहत दण्डनीय पाये जाने से विधिवत कार्यवाही कर घटना में प्रयुक्त सोनालिका DI 35 बिना नंबर नीले रंग 3100FL93G857509F3 ट्रेक्टर मय रेत लोड ट्राली के जप्त किया गया जाकर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गयाः
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नेहरू सिंह खण्डाते, सउनि विश्वनाथ रावत, प्रआर हरिभजन सिहं, आर मोहित सिंह, सदन यादव एवं अनुराग मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



