Uncategorized

शहरी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु भारी वाहनों के आवागमन हेतु नो एंट्री के समय में किया गया परिवर्तन

सिंगरौली-पुलिस अधीक्षक जिला मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के निर्देशन में शहरी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी यातायात द्वारा भारी वाहनों के आवागमन हेतु कलेक्टर महोदय के माध्यम से नो एंट्री के समय में परिवर्तन कराया गया

शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं* की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी यातायात द्वारा विगत माह में घटित सड़क दुर्घटनाओं का अध्ययन किया गया अध्ययन उपरांत शहर के अंदर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु भारी वाहनों के आवागमन के संबंध में समय परिवर्तन किए जाने का एक प्रस्ताव तैयार कर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया पुलिस अधीक्षक के अनुमोदन उपरांत कलेक्टर सिंगरौली के द्वारा शहरी क्षेत्र में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु भारी वाहनों के आवागमन के समय सारणी में परिवर्तन किया गया है उक्त प्रतिबंधित समय मैं केवल अनुमति प्राप्त वाहनों एवं अति आवश्यक वस्तुओं के परिवहन करने वाले वाहनों को आवागमन में छूट प्रदान की जावेगी वाकी अन्य समस्त प्रकार के मालवाहक प्रतिबंधित रहेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button