Uncategorized

सिंगरौली के प्रथम विधायक पं. श्यामकार्तिक दुबे की आठवीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

सिंगरौली। सिंगरौली विधानसभा के प्रथम विधायक व कई दशकों तक जिले की राजनीति के केन्द्र रहे स्व.पं. श्यामकार्तिक दुबे की आठवीं पुण्यतिथ पर उनके गृहग्राम बिहरा स्थित निज निवास पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर की राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की तथा अपने चहेेते पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां संगीत के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त मिश्रा बंधुओं द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया तथा मनमोहन भजनों की प्रतुति दी गयी।

ज्ञात हो की सिंगरौली जिले की राजनीति के आधार कहे जाने वाले प्रथम विधायक पं श्याम कार्तिक दुबे ने 96 वर्ष की उम्र में १६ जून २०१५ को अपने सिंगरौलीवासियों को अलविदा कह दिया था। स्व. पं. श्यामकार्तिक दुबे ने ५ बार सिंगरौली का प्रतिनिधित्व किया था। 1948 से 1952 के मध्य विंध्यप्रदेश विधान सभा मण्डल में महाराजा रीवा की एडवाइयजरी कमेटी के सदस्य के पद को मिलाकर पं. श्याम कार्तिक 52-57, 57-62, 62-67 के मध्य सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी के रूप में लगातार 4 सत्र एवं सन 72-77 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हो मध्यप्रदेश विधान सभा में सिंगरौली का प्रतिनिधित्व किया।
पूर्व विधायक की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शुक्रवार दोपहर से ही जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों सहित पारिवारिक सदस्यों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। दोपहर में पारिवारिक सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर पंडिज जी को नमन किया इसके पश्चात मिश्रा बंधुओं द्वारा दी गयी मनमोहम प्रस्तुतियों ने समूचे माहौल को एक अलग लोक में पहुंचा दिया। हजारों की संख्या में जुटे पूर्व विधायक के चाहने वालों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस सहित तमाम दलों के नेता, पत्रकार तथा बड़ी संख्या मे आम जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा पंडित जी की स्मृतियों को साझा किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के शहर अध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल, ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक शाह, राम आशोक शर्मा, अमित द्विवेदी, बालेन्द्र वर्मा, एडीएम डी.पी.वर्मन, भाजपा नेता राम निवास शाह, पूर्व पार्षद संजीव अग्रवाल, किरण सोनी, ललित सिंह, सहित काल चिन्तन सम्पादक आर.के.श्रीवास्तव,पत्रकार नीरज पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, अखिलेश द्विवेदी, शिव गोविन्द शाह, विजय वर्मा, अनिल सिंह, राघवेन्द्र सिंह सहित मीडिया जगत के तमाम पत्रकार बन्धु, सहित गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर पंडित जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर अशोक पाण्डेय ने दी मनमोहक प्रस्तुति

पूर्व विधायक स्व. पं. श्यामकार्तिक दुबे की पुण्यतिथि पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सिंगरौली के जाने माने कलाकार अशोक पाण्डेय ने अपनी रचना ‘जब तक रहेगा सूरज और आसमान में तारे, आप अमर रहेंंगे पंडित जी सिंगरौली के राज दुलारेÓकी पस्तुति दी जिसे सुनकर कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो लोग मंत्रमुग्ध हो गये। ज्ञात हो कि श्री पाण्डेय स्व.रचित गीतों के गायन में प्रदेश भर में प्रसिद्ध हैं। अभी हाल ही इनके द्वारा लाडली बहना पर लिखा गया गीत प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान साथी कलाकार राकेश उपाध्याय, लल्लू प्रसाद वर्मा, हरिश्चन्द्र दुबे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button