Uncategorized

कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक संपन्न

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग सिंगरौली की संगठनात्मक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाहबाल के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता सुदामा प्रसाद कुशवाहा के द्वारा सर्किट हाउस महाजन मोड़ में संपन्न हुआ, बैठक में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष को पोलिंग स्तर की जिम्मेदारी दी गई बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि राम शिरोमणि शाहवल वाल जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कमलनाथ का वचन पत्र गांव की अंतिम छोर तक पहुंचाएंगे, चुनाव के पूर्व ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन पत्र देकर यह संदेश दे रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार में महिलाओं का सम्मान किया जाएगा साथ ही वचन पत्र में जो वादा किया जा रहा है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा, श्री शाहवाल उत्तराखंड में हो रहे अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार पर चिंता व्यक्त किया,इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष सुदामा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सिंगरौली जिले में कई ज्वलंत मुद्दे हैं जिसको लेकर प्रशासन से चर्चा किया जाएगा यदि मांग पूरा नहीं हुआ तो निश्चित रूप से आंदोलन करने के लिए हम बाध्य होंगे, प्रदेश समन्वयक लखनलाल शाह एवं मनोज शाह के द्वारा भी अपने उद्बोधन में कहा गया कि हम सब एक होकर कांग्रेस पार्टी को अपने अपने पोलिंग में जिताने का कार्य करेंगे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के सभी ब्लॉक अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष अपने अपने पोलिंग में जा जाकर कमलनाथ के वचन पत्र को जनता के बीच बताने की आवश्यकता है कार्यक्रम के समापन पर कुछ पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया, उक्त अवसर पर अनुसूचित जाति के रीवा संभाग प्रभारी सुदामा प्रसाद साकेत, जिला महामंत्री सुरेश जयसवाल, राम ब्रिज कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष रामदास साह, मीना जयसवाल, हरीश चंद कुशवाहा,रामप्रीत साह, बालकराम बैश्य, शिवनारायण कुशवाहा, जिला सचिव मेंही लाल साह, मोहम्मद इब्राहिम, ब्लॉक अध्यक्ष बैढ़न मोहम्मद मुफ़िक, ब्लॉक अध्यक्ष करेला ईश्वरचंद वैश्य, जिला महामंत्री राम ब्रिज कुशवाहा, जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, संजय कुमार साह, उमा प्रसाद पटेल, कोषाध्यक्ष गिरजा कुशवाहा जटाशंकर कुशवाहा, नवानगर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर कुशवाहा, शिवबालक कुशवाहा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button