Uncategorized

भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा महोत्सव आज

सीधी।भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की भव्य रथ यात्रा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पावन रथ यात्रा पूजा पार्क से 20 जून को सायंकाल 4 बजे निकाली जाएगी। सर्वप्रथम दिन मंगलवार को जगन्नाथ स्वामी का अभिषेक स्नान गांधी चौक में सुबह 10 बजे भक्तजनों द्वारा किया जावेगा। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा पूजा पाठ के बाद रथ यात्रा के रूप में पूजा पार्क से शुभारंभ होगी ।यह यात्रा अस्पताल चौक कोतवाली रोड सराफा बाजार पुराना हनुमान मंदिर फूलमती मंदिर नई गल्ला मंडी लालता चौराहा होते हुए एवं भक्तजनों की स्वागत आरती ग्रहण करते हुए पूजा पार्क पहुंचेगी। तत्पश्चात महा आरती संगीत भजन के साथ महाप्रसाद वितरण होगा। अतः सत्संग रूपी भक्ति में सब का अभिनंदन है महाप्रसाद एवं दर्शन का लाभ प्राप्त कर जीवन को कृतार्थ करें शोभायात्रा में अपना अमूल्य समय संगत पूर्ण हो। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से संरक्षक बाला प्रसाद गुप्ता आनंद प्रसाद गुप्ता द्वारिका प्रसाद गुप्ता मैकू लाल गुप्ता बृजेश गुप्ता गीता सिंह स्नेह लता गुप्ता पूनम सोनी कंचन गुप्ता कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता संयोजक हजारी लाल गुप्ता व्यवस्था प्रमुख अजय गुप्ता अनिल सोनी उमेश सोनी मोहिते सोनी राजू जेके इलेक्ट्रॉनिक्स आर्यन गुप्ता पिंटू सोनी आदि का योगदान रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button