सारांश गुप्ता का एडवांस आईआईटी में चयन

सीधी। सीधी के होनहार मेधावी छात्र सारांश गुप्ता ने एडवांस आईआईटी एडवांस में पास कर सीधी का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताया।
छात्र सारांश गुप्ता ने गांधी स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय एवं ज्योत्सना स्कूल से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद एवं 1 साल कोटा रेजोनेंस में कोचिंग करके पहले ही प्रयास में जी मेंस-1 में 98.3 प्रतिशत,जेईई एडवांस में ऑल इंडिया में 1918वीं रैंक हासिल किया। सारांश की 10वीं में 100 प्रतिशत और 12वीं में भी 93. 4 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। सारांश ने 6वीं क्लास के बाद कोई कोचिंग क्लास ज्वाइन नहीं किया था।
सारांश गुप्ता सीधी के प्रतिष्ठित समाजसेवी व्यवसाई व मीसाबंदी बाला प्रसाद एवं द्वारिका प्रसाद गुप्ता के भतीजे हैं व पिता सोनभद्र गुप्ता करण टायर्स के संचालक हैं। सारांश की पढ़ाई में उनके ताऊ सुदामा लाल मार्गदर्शन मिलता रहता था, जो वर्तमान में रीवा शिक्षा विभाग में डीपीसी पद पर है। इनकी सफलता में सभी शिक्षक व मित्र दिलीप, अजीज चाचा सोनू, रिंकू, पिंकू, भाई पार्थ,नितिन, गोल्डी,राजू, उमेश, शानू, परिवार में प्रसन्नता का माहौल है। माता रेखा गुप्ता ने बधाई शुभकामनाएं दिया है।



