मुख्यमंत्री लाडली बहना के शेष हितग्राहियो का बैंको में डीबीटी चालू कराये: कलेक्टर

सिंगरौली । सीएम हेल्प लाईन में लंबित 50 दिवस एवं 100 दिवस की शिकायतो समय सीमा में निराकरण नही करने के फल स्वरूप जिले की रैकिंग प्रभावित हो रही है। ऐसे समस्त विभाग प्रमुख तीन दिवस के अंदर लंबित शिकायतो का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे। तथा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शेष बचे हितग्राहियो के आवेदन पत्र जो बैको में है उनका डीबीटी कराया जाना सुनिश्चित करे। उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर अरूण परमार के द्वारा विभागीय अधिकारियो को दिया गया। कलेक्टर ने विभागवार सीएम हेल्प लाईन में लंबित आवेदनो के प्रगति की जानकारी ली। कई विभागो के द्वारा समय सीमा के अंदर शिकायतो का निराकरण नही करने के फलस्वारूप जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये कि लंबित शिकायतो का निराकरण समय सीमा के अंदर किया जाना सुनिश्चित करे। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। वही राजस्व अमले को निर्देश दिये कि लंबित सीमांकन, वटनवारा, नामांतरण के प्रकरणो का निराकरण समय सीमा के अंदर किया जाये। तथा संबंधित क्षेत्रो के उपखण्ड अधिकारी अपने स्तर से समीक्षा कर लंबित प्रकरणो का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे।



