मै हूँ अभिमन्यु का महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर चला जागरूकता अभियान।

सीधी।महिलाओं और युवतियों के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखने के लिए आम लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है।अभिमन्यु अभियान अब शहर तक ही सीमित नहीं रह गया बल्कि गांव-गांव तक पहुंच रहा है।बीते दिनो सीधी पुलिस ने शहर सहित देहात के थाना क्षेत्रो में अभियान चलाया गया।अभियान में शामिल हो रहे लोगों को न केवल महिला अपराधो के बारे मे बताया जा रहा है बल्कि महिलाओं युवतियों के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखने के लिए शपथ भी दिलाई जा रही हैं।
सामाजिक कुरीतियों से रहे दूर:-
एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी लोगों को समाज मे फैली तरह-तरह की कुरितियों के बारे मे भी लोगों को बता रहे हैं और कुरितियों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।साथ ही नशा,दहेज प्रथा,अश्लीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद व साइबर सुरक्षा के बारे मे लोगों को जागरूक किया जा रहा है।अभियान मे शामिल हो रहे लोगों को बताया जा रहा है कि एक अच्छे समाज की स्थापना कैसे की जा सकती हैं?
सभी को है सम्मान अधिकार:-
महिलाओं, युवतियों के प्रति समाज में नेक भावना जागृत करने के लिए चलाए जा रहे अभिमन्यु अभियान के दौरान लोगों को बताया जा रहा है कि समाज में महिला हो या पुरुष सभी को समान अधिकार कानूनी रुप से मिले है।महिलाएं अब सिर्फ घर-गृहस्थी के कामों तक सीमित नहीं है बल्कि देश के विकास मे कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।लिहाजा महिलाओ को शिक्षा के अधिकार से वंचित न किया जाये।
कटआउट लगाकर महिला अपराध के प्रति किया जा रहा जागरूक:-
अभिमन्यु अभियान के तहत समाज के पुरुष व बालकों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिला व बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।अभिमन्यु अभियान में कटआउट लगाकर उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित शपथ दिलाई जा रही हैं कि मै अभिमन्यु अभियान के तहत समाज मे व्यापक नशा, दहेज सहित अन्य फैली कुरितियों के चक्रव्यूह को तोडूंगा और पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक समाज का निर्माण करूंगा।साथ भी महिला हेल्पलाइन नंबर का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।



