Uncategorized

नगर निगम अध्यक्ष ने वार्ड 31 एवं 32 का भ्रमण कर पुल निर्माण कार्य का लिया जायजा

सिंगरौली – नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय के द्वारा वार्ड क्रमांक 31 हर्रई एवं बनौली को जोड़ने वाली पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया गया साथ ही मौके पर उपस्थित निगम के सहायक यंत्री को निर्देश दिया गया कि पुल का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाये। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही होगी। उन्होने संबंधित जोन के सहायक यंत्री को निर्देश दिये कि पुल निर्माण कार्य के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए वैकल्पिक बाईपास रास्ते का निर्माण कराये।
निगम अध्यक्ष ने वार्ड क्रमांक 32 एलआईजी कालोनी के पीछे वार्ड क्रमांक 37 को जोड़ने वाले पुल निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये कि चल रहे निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराये। उन्होने निर्देश दिये कि अति वर्षा के कारण पानी का ठहराव न हो इसके लिए वार्डो में अभियान चलकार नाले नालियो की सफाई कराये ताकि वर्षा जल की उचित निकासी हो सके। इस अवसर पर उपस्थित वार्डवासियो से चर्चा उपरांत कहा कि निगम के सभी वार्डो में आवश्यकता अनुसार विकास के कार्यो में कमी नही आने दी जायेगी। आप सब का सहायोग एवं आशिर्वाद बना रहे। भ्रमण के दौरान पार्षद भारतेन्दु पाण्डेय, बाबू नंदन, निगम के सहायक यंत्री दिनेश तिवारी, प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री अनुज सिंह सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button