विधायक एवं निगम अध्यक्ष ने 36 लाख से निर्मित निर्माण कार्यो का किया भूमि पूजन

सिंगरौली-विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू बैस के मुख्य अतिथि एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश
पाण्डेय के अध्यक्षता में वार्ड क्रमांक 17 में जयंत बस स्टैंड के पीछे बस्ती में नाली निर्माण लागत 16 लाख एवं वार्ड क्रमांक 21 में पीसीसी स़ड़क निर्माण कार्य लागत 20 लाख का विधिवत पूजा अर्चन कर कार्य को मूर्त रूप दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियो को निर्देश देते विधायक श्री बैस ने कहा कि यह निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराये। वही निगम अध्यक्ष के द्वारा वार्डवासियो को संबोधित करते हुये कहा कि वार्डवासियो के मांग अनुसार एवं संबंधित पार्षदो के द्वारा दिये गये प्रस्तावो को देखते हुये निगम द्वारा सभी वार्डो में विकास के कार्य कराये जा रहे है। विकास के कार्य में किसी भी प्रकार धन की कमी नही होगी। इस अवसर पर पार्षद कमलेश बर्मा, संजय सिंह सहित संबंधित वार्डो के वार्डवासी निगम के सहायक एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।



