Uncategorized

निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने संभाली मोरवा थाने के कमान

मोरवा निरीक्षक यू पी सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिला है आजाक थाना

सिंगरौली – रविवार दोपहर बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी ने दो निरीक्षकों समेत जिले के 1 सैकड़ा से ऊपर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद रविवार शाम निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने मोरवा थाने पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। गौरतलब है कि आदेश जारी होने के बाद सभी को रवानगी देने के आदेश जारी कर दिए गए थे, जिसके तहत रविवार शाम मोरवा थाने में निरीक्षक यू पी सिंह समेत स्थानांतरित 13 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान विदाई विदाई समारोह की अध्यक्षता कर रहे अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक एवं हिमाली पाठक ने सभी की शख्सियत पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही निरीक्षक यूपी सिंह नम आंखों से अपने कार्यकाल का वर्णन किया। इसके अलावा मोरवा में पदस्थ उपनिरीक्षक विनय शुक्ला, सुधाकर सिंह परिहार, सी के सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह चंदेल, आरक्षक सुबोध तोमर समेत मोरवा से स्थानांतरित हुए सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यकाल और मोरवा के लोगों के सहयोग और क्षेत्र के सोहर पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शाल और श्रीफल से सभी पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, प्रतिष्ठित व्यापारी वर्ग और पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button