Uncategorized

सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर पिपरहा पंचायत के ग्रामीण हुए लामबंद

सीधी जिले में भ्रष्टाचार की बात अब आम हो गई है कोई कितनी भी आवाज क्यों न उठा ले लेकिन गांधीजी की मदद से भ्रष्टाचार की आवाज दब ही जाती है यह कोई एक या दो पंचायत नहीं बल्कि जिले के लगभग समस्त ग्राम पंचायतों में यही आलम है।

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनपद पंचायत सिहावल के पिपरहा ग्राम पंचायत में 125 मीटर पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें समुचित मानकों एवं मटेरियल का प्रयोग ना करने की वजह से ग्रामीणों में रोष दिखा ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क मुश्किल से 2 महीने चल पाएगी और इसके बाद फिर से उखड़ जाएगी जिसकी वजह से जो स्थिति वर्तमान में है वही 2 माह बाद में भी हो जाएगी और पंचायत कर्मी मिलकर राशि का गबन कर जाएंगे।

ना मानको का प्रयोग न वाइब्रेटिंग

दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस सड़क निर्माण कार्य में न तो नियमों का प्रयोग हो रहा है और ना ही वाइब्रेटिंग का कार्य किया जा रहा है सिर्फ और सिर्फ दिखावे के लिए यह सड़क बन रही है जो भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सही मानकों का प्रयोग करते हुए सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा तो ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

पिपरहा निवासी सतीश कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहावल अनिल तिवारी को व्हाट्सएप के जरिए भी लिखित शिकायत की आवेदन पत्र दिया जा चुका है परंतु किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। अगर इसी तरह से सब कुछ चलता रहा तो हम लोग आगे चलकर कलेक्टर से भी शिकायत करेंगे।

वही जब इस मामले को लेकर हमारे द्वारा सीईओ सिहावल अनिल तिवारी एवं उपयंत्री दिलीप तिवारी से दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन किसी ने भी फोन उठाना उचित नहीं समझा। इसी बात से आप समझ सकते हैं कि पूरा खेल कहां से कहां तक होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button