Uncategorized

मोटर साइकिल एवं ट्रेलर की भिड़ंत में एक युवक की मौत

सिंगरौली – गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के मैग्जीन मोड़ के पास मोटर साइकिल एवं कोल वाहन ट्रेलर के बीच सीधी भिड़ंत हुई। जिसमें मोटर साइकिल सवार एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी विनय प्रकाश शुक्ला एवं टीआई मोरवा अशोक सिंह परिहार सहित पुलिस स्टाफ पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए घायल युवक को एनसीएल हॉस्पिटल सिंगरौली के लिए रवाना कर दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़ौली निवासी शिवशंकर खैरवार पिता भैयाराम खैरवार उम्र करीब 30 वर्ष अपने साथी करीब 20 वर्षीय युवक के साथ मोटर साइकिल में बैठकर आ रहा था कि गोरबी मैग्जीन मोड़ के पास एक अज्ञात कोल वाहन ट्रेलर से भिड़ंत हो गयी। जिसमें शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरा युवक दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन के साथ फरार हो गया। दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल मोरवा रवाना कर दिया। जबकि घायल युवक को एनसीएल सिंगरौली अस्पताल के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक कोल वाहन एवं मोटर साइकिल चालक भी बेकाबू स्पीड मेंं थे। फिलहाल गोरबी पुलिस अज्ञात आरोपी ट्रेलर वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर तलाश में जुट गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button