Uncategorized

श्रृंगी ऋषि की प्रतिमा चोरी होने पर कांग्रेसियों में रोष

सिंगरौली । जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अभी तक जिले में कोयला, कबाड़, डीजल या फिर लोगों के घरों में ही चोरी की घटनाओं को सुनते रहे होंगे। लेकिन इस बार सिंगरौली जिले में चोरों ने श्रृंगी ऋषि की मूर्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

 चोरी की घटना की जानकारी कांग्रेस नेता को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है और जल्द से जल्द चोरों को पकडऩे और मूर्ति को जब्त करते हुए स्थापित करने की मांग की है। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने पार्क में यह मूर्ति 28 जून 2023 को स्थापित की गई थी।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी और पार्षद रामगोपाल पाल ने श्रृंगी ऋषि की प्रतिमा चोरी हो जाने पर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि श्रृंगी ऋषि की प्रतिमा वर्तमान में बनाए गए शिवराज पार्क में स्थापित की गई थी मूर्ति की स्थापना जिला योजना समिति की मंजूरी एवं स्मार्ट सिटी के तहत 1 सप्ताह पूर्व ही लगाई गई थी, लेकिन आज सुबह देखने में आया कि उस स्थान पर मूर्ति नहीं है। अज्ञात चोरों ने श्रृंगी ऋषि की मूर्ति चोरी कर लिए हैं।

इस घटना से स्थानीय लोगों की आस्था पर चोट पहुंची है। ऐसी स्थिति में पार्क में स्थित चोरी की गई मूर्ति को खोज कर चोर बदमाशों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि लोगों की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे। उक्त अवसर पर कोतवाली बैढऩ में पार्षद रविंद्र पटेल, प्रेम सागर मिश्रा, खुर्शीद आलम सहित अन्य साथियों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जांच की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button