Uncategorized

भगवती मानव कल्याण संगठन जिला सीधी के प्रभारी सनत त्रिपाठी जी का हुआ निधन

सीधी। भगवती मानव कल्याण संगठन जिला सीधी के जिला प्रभारी सनत त्रिपाठी जी का दुखद निधन हो गया है, बता दें कि सतन त्रिपाठी जी संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं, सनत त्रिपाठी जी के निधन की मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि त्रिपाठी जी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, डायबटीज नामक बीमारी से पीड़ित थे,किडनी फेल हो गई थी बुधवार को घर से रीवा इलाज के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह दिया, भगवती मानव कल्याण संगठन का सीधी जिले के लिए एक बडी क्षति हुई है, निधन पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समस्त मोर्चा के पदाधिकारियों एवं जिले भर के पदाधिकारियों ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button