Uncategorized

जिला संगठन प्रभारी ने विस्तारित जिला बैठक मे की संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा।

भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित जिला बैठक जिला कार्यालय के सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे जिले की संगठन प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं तथा बैठक की
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने की।

बैठक की औपचारिक शुरुआत भारत माता तथा पितृ पुरुष डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं‌ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं‌ पुष्पांजलि से‌ हुई। कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने दिया जिसमे उन्होंने बैडक मे उपस्थित समस्त अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा पिछले एक मास अवधि मे सम्पन्न हुये संगठन‌के समस्त कार्यक्रमों का संक्षिप्त वृत्त प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष जी ने विगत मास अवधि मे मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सम्पन हुये विशेष जन सम्पर्क अभियान कार्यक्रम के‌ अंतर्गत सभी सांगठनिक गतिविधियों की रूप रेखा प्रस्तुत की।

जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी जी ने समस्त जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा मंडल प्रभारियों से एकल‌ रूप से उनके प्रमार के कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये। संगठन‌ प्रभारी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ता के रूप मे समाज मे हमारी अलग प्रतिष्ठा है और हमे समाज मे जाने और जन सम्पर्क करने के लिये किसी कारण की जरूरत नहीं होती। हमे समाज मे लगातार कार्य करने के लिये पार्टी बराबर निर्धारित कार्यक्रम भेजती रहती है हमे केवल उन कार्यक्रमों को सम्पन्न कराना होता है। हमारी संगठन के प्रति क्या भूमिका होनी चाहिए इसका चिंतन हमे स्वयं को करना है। हम सभी कार्यकर्ताओं को आगे का समय एक पूर्णकालिक कार्यकर्ता की तरह बिताना है एवं पार्टी एवं संगठन
को अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। हर शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर‌ तक हमारी सक्रियता अनवरत बनी रहे इसका विशेष ध्यान रखना है।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने किया तथा आभार प्रकट जिला महामंत्री लालपति साकेत ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सीडा अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल चतुर्वेदी, सरोज सिंह पटेल, सरोज शाह, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, बविता जैन, प्रवेन्द्र धर द्विवेदी, ध्रुव सिंह, विनोद
चौबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, समस्त मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button