Uncategorized

30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रस्तुति परक राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला के प्रथम चरण का हुआ समापन

इन्द्रवती नाट्य समिति द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रस्तुति परक राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला के प्रथम चरण का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम फिल्म डायरेक्टर राहुल कोड़ा, समिति के संरक्षक द्वय इं.आर. बी. सिंह, डॉ. अनूप मिश्र, मितेश पर्वत नैनी, शांडिल्य,रोशनी प्रसाद मिश्र और रुचि सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत किया।यह आयोजन UCN MAS पब्लिक स्कूल सभागार में रखा गया था जिसमें देश भर के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों ने रोशनी प्रसाद मिश्र, रजनीश जायसवाल और प्रजीत साकेत के निर्देशन में बघेली लोकगीत, और अहिराई लाठी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया, संगीत पर रोशनी प्रसाद मिश्र और प्रजीत साकेत ने संगत किया।वहीं दूसरी ओर सृजन मिश्र ने भजन व ग़ज़ल की शानदार प्रस्तुति अतिथियों व दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यशाला में आए प्रतिभागियों में जिन्होंने प्रस्तुति दी आशुतोष कुमार शुक्ला, स्नेहा कुमारी सिंह, धीरज पुरोहित,विनीता सिंह, लवजीत शर्मा शामिल रहे। प्रस्तुति उपरान्त विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम के अध्यक्ष आर. बी. सिंह ने उद्बोधन देते हुए कहा कि यह सीधी के लिए सौभाग्य की बात है कि देश भर के विद्यार्थी सीधी में रंगमंच और लोकमंच का प्रशिक्षण लेने हर वर्ष आते हैं और यहां की कलाओं को देश भर में परोसने का काम करते हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन्द्रवती नाट्य समिति के साथी नीरज कुंदेर, रोशनी प्रसाद मिश्र, रजनीश और प्रजीत की भूमिका सराहनीय है जो अपना जीवन कला के लिए समर्पित कर रखा है। डॉ. अनूप मिश्र ने कहा कि सीधी आने वाले समय में वैश्विक कलात्मक केन्द्र बनकर उभरेगा जो न सिर्फ़ सीधी बल्कि सम्पूर्ण भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। वहीं हैदराबाद से आए फिल्म डायरेक्टर राहुल कोड़ा ने कहा कि सीधी में पारंपरिक और लोक कलाओं की भरमार है जिसकी चर्चा पूरे विश्व में हो रही है और यही वजह है कि मुझे भी यहां आना पड़ा।अंत में रूचि सिंह बघेल ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि डॉ.मनोज सिंह,श्रवण मिश्र सहित कई गणमान्य नागरिक, विद्यालय के प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे। प्रस्तुति संयोजन नीरज कुंदेर व मंच प्रबंधन रुचि सिंह का रहा, मंच संचालन काजल पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button