सिंगरोली
एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा स्थानीय वार्ड पार्षदों के साथ बैठक का किया गया आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा नववर्ष की शुरुआत के साथ ही दिनांक: 02/01/2025 को स्थानीय
वार्ड पार्षदों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीएसआर मद किए जा रहे कार्यों की समीक्षा
की गई एवं प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की गई।
बैठक मे वार्ड पार्षदों द्वारा अपने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए उक्त कार्यों को कराए जाने हेतु
अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर एनटीपीसी से बैठक का प्रतिनिधित्व कर रहे मानव संसाधन प्रमुख श्री राकेश अरोड़ा, वरिष्ठ
प्रबंधक (आर एंड आर/सीएसआर) श्री माहताब आलम एवं कार्यपालक सीएसआर श्री निखिल जायसवाल द्वारा
वार्ड पार्षदों द्वारा प्रस्तावित अनुरोध पर कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराए जाने को कहा गया ।



