सिंगरोली

एनटीपीसी विंध्याचल में जेम की बच्चियों के साथ बर्थडे केक काट कर किया गया नववर्ष 2025 का अभिनंदन

एनटीपीसी-विंध्याचल में सीएसआर के अंतर्गत परियोजना के क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में
चलाये जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 की बालिकाओं के लिए शीतकालीन सत्र
कार्यशाला दिनांक 30.12.2024 से 04.01.2025 तक सिंगरौली जिले की सरकारी विद्यालयों
की 119 बालिकाओं हेतु आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में शीतकालीन सत्र में भाग लेने वाली बच्चियों के साथ बर्थडे केक काटकर नववर्ष
2025 धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बालिकाएँ अत्यंत खुश दिखी। सभी बच्चों ने बड़े ही
उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया और इसका भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर
बच्चियों द्वारा कार्यशाला मे सिखाये जा रहे विभिन्न विषयों पर अपना-अपना अनुभव साझा
किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्षा(सुहासिनी संघ) श्रीमती सारिका चतुर्वेदी, वरिष्ठ सदस्या(सुहासिनी
संघ) श्रीमती पाला, उप महाप्रबन्धक(मानव संसाधन) श्रीमती कामना शर्मा,
महासचिव(सुहासिनी संघ) श्रीमती शिल्पा कोहली, उप प्रबन्धक(योजना एवं प्रणाली) श्री
फर्जन्द हुसेन एवं मानव संसाधन टीम के साथ-साथ एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी,
कर्मचारियों के साथ-साथ जेम के शीतकालीन सत्र की कमेटी के सदस्यगण एवं भारी संख्या मे
जेम की बच्चियाँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button